E-Paper
दिलीप वाल्मीकी बने अभा वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष
नरसिंहगढ निवासी दिलीप वाल्मीकी की नियुक्ति पर समाजजनो ने दी शुभकामनायें
राजू बैरागी 9977480626
नरसिंहगढ निवासी दिलीप वाल्मीकी को अखिल भारतीय वाल्मीकी महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विगत दिनों भोपाल में आयोजित पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव राहुल निंधाने, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कराडे, राष्ट्रीय सचिव मनीष लाल के अनुशंसा पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों को यह दायित्व सौंपे गए हैं। उनकी नियुक्ति पर नगर के नागरिकों को सहित समाज बंधुओ ने बधाई प्रेषित की है।