Uncategorized

छठी कार्यक्रम से लौट रही डांसर को जंगल में ले गए बदमाश ने किया गैंगरेप 6 गिरफ्तार

सिंगरौली न्यूज़ इंडिया टीवी 1 से जिला ब्यूरो रोहित शाह

सिंगरौली

माड़ा थाना क्षेत्र में रात एक बजे तक एक परिवार के छठी उत्सव में डांस कर अपनी टीम के साथ लौट रही आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गांव के छह बदमाशों द्वारा दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार्यक्रम में लगातार कमेंट्स करने वाले ये युवक लौटते समय टीम के पीछे लग गए। सुनसान क्षेत्र आते ही 8-10 युवकों ने टीम को रोककर साथी के साथ मारपीट की और लड़की को घसीटकर जंगल में ले गए आर्केस्ट्रा सिंगर के साथ यह वारदात बुधवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। गुरुवार को पीड़िता माड़ा पुलिस थाने पहुंची। रात करीब 10 बजे केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शितूल गांव के रहने वाले देव कुमार शाह के घर बुधवार को छटी कार्यक्रम था। रात तकरीबन 10 से 1 बजे तक डांस प्रोग्राम चला। वहां से चार साथियों के साथ चार बाइक से घर के लिए निकले छठी कार्यक्रन से लौट रही इसी

दौरान रजमिलान चौराहे के पास चार बाइक पर आए 8 से 10 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दोस्त ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। युवती को जबरन बाइक उतारकर अपने साथ सखौहां शिव मंदिर के पास जंगल में ले गए। वहां छह लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और सुबह छह बजे युवती को उसी हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने युवती का फोन भी छीन लिया। अपने साथ हुए हादसे के बाद पीड़िता ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर घर पहुंची। उसने बड़ी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले साथियों और बहन के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने फिर भी पूरा दिन पड़ताल के नाम पर निकाल दिया और रात करीब 10 बजे केस दर्ज किया। रात 11 बजे के बाद मेडिकल परीक्षण किया गया। घटना में अंजाम देने वाले 6 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कृष्ण कुमार पांडेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!