ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण , स्वच्छ एवं स्वस्थ थीम पर दिया गया मार्गदर्शन
सिंगरौली || न्यूज़ इंडिया टीवी 1 से जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह
सिंगरौली 3 मार्च 2025
स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारीज भोपाल जोन एवं प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय “स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान” के तहत प्रशंसकों प्रबंधको को एवं कार्यपालकों हेतु मन प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बी के डॉ रीना दीदी अभियान संयोजिका, भोपाल, मीना दीदी, पिंकी दीदी, राहुल भैया उपस्थित रहे। अभियान की संयोजिका डॉ.रीना दीदी जी ने कहा कि जीवन में जितने भी लक्ष्य है सभी को मैनेज करने के लिए मन प्रबंधन की अति आवश्यकता है, वर्तमान समय प्रशासक, प्रबंधन, कार्यपालकों के कार्य में सभी को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। अतः अपने सेवा से हमें खुशी और संतुष्टि लानी होगी जिसके लिए हमे अपने शासकीय कार्य करने के लिए नर्म कौशल का प्रयोग करना पड़ेगा।
इस दौरान आदरणीय डॉक्टर रीना दीदी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने मन को सकारात्मक दिशा देने का अभ्यास कराया और मन का प्रबंधन करने के लिए विशेष अनुभव युक्त टिप्स दिए। अभियान मेंं सम्मिलित बी.के. राहुल भाई ने प्रशासक वर्ग की सेवाओं से सभी को अवगत कराते हुए अभियान के उद्देश्य और महत्व को स्पष्ट किया, बीके मीना दीदी ने गीत के माध्यम से तनाव मुक्त रहने की एक्टिविटी कराई।
वही कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जीवन में सुख दुख साश्वत है हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो में आत्म की स्वीकृती हो उन कार्यो को पूरे मनोयोग के साथ करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए शरीर एवं मन की एकता सबसे ज्यादा जरूरी है।कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी प्रशासकों को ईश्वरीय सौगात, प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सहायक संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया सहित जिलाधिकारी कर्मचारी सहित ब्रम्हकुमारी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।