E-Paperhttps://newsindiatv1.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

झारिया धर्मशाला, शहपुरा में झारिया सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

न्यूज इंडिया टीवी1 डिंडोरी जिला ब्यूरो सीताराम यादव

झारिया धर्मशाला, शहपुरा में झारिया सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

 

शहपुरा (डिंडौरी):

झारिया सेवा समिति शहपुरा द्वारा 14 अप्रैल को झारिया धर्मशाला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवावर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। समिति के सदस्यों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और संविधान निर्माण में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया।

 

मुख्य वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को न केवल दलितों के मसीहा, बल्कि समता, स्वतंत्रता और न्याय के प्रतीक के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती मनाने का असली उद्देश्य उनके विचारों को जीवन में अपनाना और समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करना है।

 

इस अवसर पर गणेश चंदेल, शोभाराम झारिया, नत्थू झारिया, नरोत्तम झारिया, डॉ प्रकाश झारिया, रेवा झारिया, महेंद्र झारिया, लाला प्रसाद झारिया, सुरेश झारिया, अखिलेश झारिया, वरुण झारिया, पृथ्वी झारिया, बद्री प्रसाद झारिया, मटरू लाल झारिया, कमल झारिया, अनूप लाल, सियाराम, हरप्रसाद, सहित सामाजिक जन मौजूद रहे।

 

अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी भव्य रूप में किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!