टॉप न्यूज़दुनिया
Trending

अमेरिका में स्वर्ण युग शुरू, कांग्रेस के संयुक्त सत्र में बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आज(05 मार्च) संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध, टैरिफ वॉर सहित कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रशासन ने महज 43 दिनों में वो कर दिखाया, जो पिछली सरकारों ने चार साल में भी नहीं किया। राष्ट्रपति ट्रंप के इस संबोधन को The Renewal of the American Dream नाम दिया गया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समयानुसार बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। दूसरे कार्यकाल के अपने पहले संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी जीत का जश्न मनाया। बोले स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों को भी गिनाया। इनमें अमेरिका की खाड़ी का नाम बदलना, ट्रांसजेंडर विचारधारा पर हमला करना, आप्रवासन पर नकेल कसना और सरकार में विविधता पहल को खत्म करना शामिल है।

द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अभी शुरू हुआ है। यह ऐसा कुछ होगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है। इस दौरान रिपब्लिकन ने खड़े होकर जोरदार तालियां बजाईं। इस दौरान कुछ डेमोक्रेट्स ने राष्ट्रपति के संबोधन में खलन डालने की कोशिश की। सार्जेंट ऑफ आर्म्स ने अल ग्रीन (डी. टेक्सास) को बाहर निकाल दिया। कुछ डेमोक्रेटिक सांसद उनका भाषण शुरू होने से पहले ही बाहर चले गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस से बिडेन-युग के कानून को रद्द करने का आह्वान किया। ट्रंप ने अपने शुरुआती भाषण में आव्रजन उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कांग्रेस से बच्चों में लिंग-संबंधी सर्जरी पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने और अपराधीकरण करने वाला विधेयक पारित करने का आह्वान किया।

उन्होंने खुलासा किया कि काबुल हवाई अड्डे पर 2021 के घातक आत्मघाती हमले की योजना बनाने में शामिल एक अफगान को अमेरिका लाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान में स्थित इस्लामिक स्टेट के एक वरिष्ठ सदस्य को पाकिस्तान ने अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल्लाह के रूप में की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका को उन पर भरोसा है। बाइडन अब तक के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। बाइडन के कार्यकाल में घुसपैठ बढ़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रशासन ने महज 43 दिन में वो कर दिखाया, जो पिछली सरकारों ने चार साल में भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि अंडों की कीमतें बेकाबू हो गई हैं। वह वादा करते हैं कि अमेरिका से महंगाई खत्म करेंगे। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता में देश की अर्थव्यवस्था को बचाना और कामकाजी परिवारों को राहत प्रदान करना है। ट्रंप ने कांग्रेस में अपने आखिरी संबोधन के पांच साल बाद हाउस चैंबर में खड़े होकर कहा, ”मैं आज रात इस चैंबर में यह रिपोर्ट करने के लिए लौटा हूं कि अमेरिका की गति वापस आ गई है, हमारी भावना वापस आ गई है, हमारा गौरव वापस आ गया है, हमारा आत्मविश्वास वापस आ गया है।”

ट्रंप के बड़े बयान
1. छह हफ्ते पहले मैंने कैपिटन के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। तब से लेकर आज तक हम बिना रुके तेजी से काम कर रहे हैं। 43 दिन में मैंने जो काम किया, वो कई सरकारें कई सालों में नहीं कर पाईं।

2. हमारी 43 दिन की सरकार देश के इतिहास में सबसे सफल रही है। मैंने 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किए हैं और 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव कदम उठाए हैं। इस कार्यकाल के सामने जॉर्ज वॉशिंगटन का कार्यकाल भी नंबर दो पर चला गया है।

3. जो बाइडेन अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हर महीने लाखों की संख्या में अवैध शर्णार्थी अमेरिका में आए। इसीलिए मैंने देश की दक्षिणी सीमा (मैक्सिको बॉर्डर) पर आपातकाल लगा दिया है। अमेरिकी सेना की पेट्रोलिंग जारी है, जिससे अवैध शर्णार्थी अमेरिका में न घुस सकें।

4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पद संभालने के बाद मैंने विदेशी सहायता पर रोक लगा दी। ग्रीन न्यू स्कैम को खत्म कर दिया। बेकार के पेरिस जलवायु समझौते, भ्रष्ट वैश्विक स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका विरोधी UN मानवाधिकार संगठन से देश को बाहर निकाल लिया।

5. हमारी सरकार ने अमेरिका में सेंसरशिप पूरी तरह से खत्म कर दी है। हम फ्री स्पीच वापस लेकर आए हैं। हमने अंग्रेजी को अमेरिका की ऑफिशियल भाषा बनाया और गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है।

6. हमने आधिकारिक नीति के रूप में तय किया है कि अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे, पुरुष और महिला। मैंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास करते हुए ट्रांसजेंडर्स एथलीट्स को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने से रोका है।

7. बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका आर्थिक तबाही और महंगाई की तरफ बढ़ रहा था। किराने का सामान महंगा हो गया। बाइडेन ने अंडों की कीमतें भी बढ़ने दी। मगर हमारी सरकार का फोकस अमेरिकी इकोनॉमी को बचने पर है।

8. अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा लिक्विड गोल्ड (तेल और नेचुरल गैस) है। अलास्का में हम सबसे बड़ी गैस पाइपलाइन पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में हर देश ट्रिलियन डॉलर की इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं।

9. हमने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) बनाया है। थैंक्यू मस्क…आप बहुत मेहनत कर रहे हैं। DoGE के अंतर्गत मस्क ने पिछली सरकार के कई घोटालों और गड़बड़ियों को उजागर किया है।

10. गोल्ड कार्ड वीजा सिस्टम से अमेरिका में 5 मिलियन डॉलर का निवेश हो सकता है। इससे देश में नौकरियां पैदा होंगी और कंपनियों को भी शानदार सफलता मिलेगी।

11.आगामी 2 अप्रैल से हम अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने जा रहे हैं। पहले मैं इसे 1 अप्रैल से लाने वाला था, लेकिन लोग इसे अप्रैल फूल समझ लेते, इसलिए 2 अप्रैल की तारीख चुनी। अब जो देश अमेरिका पर जितना टैक्स लगाए उतना ही टैक्स हम भी उस देश पर लगाएंगे।

12. अमेरिका को कई दशकों से हर देश ने लूटा है। अवैध शर्णार्थियों के कारण हजारों अमेरिकी मारे गए। अब हम नई ट्रेड पॉलिसी लाने जा रहे हैं, जो किसानों के लिए फायदेमंद होगी।

13. रूस यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का पत्र मुझे बहुत पसंद आया। वो रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं। हमें मॉस्को से भी मजबूत संकेत मिले हैं। वो शांति के लिए तैयार हैं। अब इस बेकार की जंग को खत्म करने का समय आ गया है।

बता दें कि ट्रंप का यह भाषण अमेरिका के इतिहास में राष्ट्रपति का सबसे लंबा भाषण बन चुका गै। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के 1993 के 1 घंटे 5 मिनट के भाषण को भी पीछे छोड़ दिया है।

VISHAL LEEL

Sr Media person & Digital creator, Editor, Anchor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!